सीतामढ़ी, मई 23 -- सीतामढ़ी। शहर के मेहसौल चौक स्थित एक मकान को पेंटिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आकर एक पेंटर गंभीर रूप से झुलस गया। वह बांस के झुला के सहारे मकान का पेंट कर रहा था। इसी दौरान तार की चपेट में आकर गिर पड़ा। करंट से झुलसे पेंटर की पहचान मेहसौल राईन मोहल्ला निवासी मो. शाहिद के रूप में की गई है। लोगों ने शाहिद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि 15 दिन से मेहसौल चौक स्थित एक मकान में पेंट काम चल रहा था। पेंट करने के दौरान अचानक तार के संपर्क आ गया। घटनास्थल पर मेहसौल थाने की पुलिस ने जायजा लिया। सूचना पर सदर अस्पताल में मेहसौल गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.