गुमला, फरवरी 1 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के करंज गांव में रविवार को समाज के लोगों ने संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास को महान संत और समाज सुधारक बताया, जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की।वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने प्रेम, एकता और समानता का संदेश दिया। उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और भगवान की नजर में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देती हैं।कार्यक्रम में अजय राम, भोला राम, बाबूलाल राम, राजा राम, बीरेंद्र राम, सुरेंद्र राम, इंद्रजीत राम, श्यामलाल राम, राहुल राम, शिवचरण राम, रमेश राम सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.