सिमडेगा, फरवरी 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। करंगागुड़ी शिव धाम में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मौके पर मंदिर परिसर में तीन दिनी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने बताया कि 14 फरवरी की शाम अधिवास पूजन किया जाएगा। और उसके बाद 15 फरवरी की सुबह चार बजे महाशिवरात्रि का पूजन होगा। और सुबह सात बजे से अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ होगा। बताया गया कि 15 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे धर्म सभा होगी और इसके बाद दोपहर तीन बजे शिव बरात झांकी निकाली जाएगी। 16 फरवरी की सुबह अखंड हरि कीर्तन का समापन होगा। और पूजन कार्यक्रम की पुर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...