कटिहार, अगस्त 20 -- आजमनगर, एक संवाददाता स्थानीय बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा कम से कम ब्याज दर पर लोगों को लोन फाइनेंस किये जा रहे हैं। इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा ग्रुप लोन के लिए अधिकतर आवेदन डाले गए। बिहार ग्रामीण बैंक मैनेजर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जीविका दीदियो के द्वारा स्वयं सहायता समूह के तहत ग्रुप लोन लेकर हजारों गरीब परिवार अपना जीविका चला रहे हैं। जबकि आजमनगर बाजार सहित आसपास के इलाकों में व्यावसायिक वर्ग के लोगों के द्वारा लिए गए लोन की किस्त समय पर देकर बैंक को अपेक्षित सहयोग कर रहे हैं। बैंक में क्रेडिट आऊटरीच कार्यक्रम के तहत सस्ते ब्याज दर पर बिहार ग्रामीण बैंक लोन फाइनेंस कर रहे हैं, जिससे गरीब वर्ग के लोगों को काफी फायदा पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...