प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- प्रयागराज की ओर से सवारियों को बैठाकर एक बस मंगलवार शाम सुलतानपुर की ओर जा रही थी। शहर के भंगवा चुंगी चौराहे के पास जब बस पहुंची तो सुलतानपुर के लिए सवारी की संख्या बेहद कम थी, ऐसे में चालक ने प्राइवेट बस में कुछ सवारियों को शिफ्ट कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। कुछ यात्री विवाद करते हुए उसी बस से सुलतानपुर तक जाने की जिद की। हालांकि चौराहे के पास ही प्राइवेट बस सुलतानपुर की ओर जा रही थी, ऐसे में प्रयागराज की ओर से शहर पहुंचे कई यात्री प्राइवेट बस से अपना सफर पूरा करने के लिए निकल पड़े। रोडवेज की अनुबंधित बसों के चालक इन दोनों सवारियों को की संख्या कम देख सफर पूरा करने से कदम पीछे कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.