संभल, मार्च 18 -- संभल। सदर तहसील में सोमवार को उप जिलाधिकारी डॉ. वंदना मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि सोनकर भी मौजूद रहे। शनिवार को होली पर्व के चलते अवकाश था, इसलिए समाधान दिवस को सोमवार को आयोजित किया गया। होली के त्योहार की खुमारी समाधान दिवस में भी देखने को मिली। आमतौर पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार केवल 15 लोग ही अपनी शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। समाधान दिवस में सबसे अधिक 10 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। विकास विभाग की तीन और अन्य विभागों की दो शिकायतें भी दर्ज की गईं। राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने संबंधित विभागों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.