फिरोजाबाद, जून 25 -- शिकोहाबाद। शिकोहाबाद नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जारी बिजली कटौती के विरोध में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी स्थित अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर में अघोषित बिजली कटौती के साथ ही कम वोल्टेज की समस्या के चलते जलकल विभाग के ट्यूबवैल नहीं चल पा रहे हैं। जिससे नगर क्षेत्र के पेयजल सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही माधोगंज फीडर से लगातार भीषण कटौती की जा रही है। जिससे ट्यूबवैल को 10 घंटे ही सप्लाई मिल रही है। ऐसे में एक तिहाई नगरीय क्षेत्र की पानी सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है। जब तक पालिका को बिजली नहीं मिलेगी तब तक पेयजल की समस्या को कैसे दूर किया जाएगा। नगला बांध में लगे ट्यूबेल कम वोल्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.