रिषिकेष, मार्च 4 -- एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में मंगलवार को एम्स अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 1000 ग्राम से कम वजन वाले 30 सप्ताह के जुड़वा बच्चों की देखभाल की जानकारियां दी गईं। एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में नियोनेटोलॉजी विभाग और नवजात शिशु विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीपर्णा बसु ने कहा कि यह कार्यक्रम जन्म के समय 1000 ग्राम से कम वजन वाले 30 सप्ताह के जुड़वा बच्चों के लिए पहला एनआईसीयू स्नातक समारोह है। उन्होंने कहा कि शिशु के जन्म के दौरान नवजात की समग्र देखभाल के लिए चिकित्सकीय टीम की प्रतिबद्धता चिकित्सा उपचार से परे है, जिसमें नवजात के स्वास्थ्य के भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं को शामिल किया गया है। भारत के किसी भी सरकारी अस्पताल में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम था, जो कि नवजात शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.