चंदौली, सितम्बर 9 -- चंदौली। बरहनी विकास खंड में स्थित सहकारी समिति पर सोमवार को इफको की ओर से नैनो जागरूकता अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नैनो उर्वरकों के प्रयोग से खेती की लागत में कमी और उत्पादन की अच्छी गुणवत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहकारी आवास एवं विकास अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरपी कुशवाहा ने कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी के प्रयोग से फसलों की पैदावार अच्छी होती है और उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। इसके प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि धान की खेती में नैनो यूरिया 75 एमएल अथवा तीन ढक्कन एवं उसमें 15 एमएल नैनो जिंक प्रति टंकी 15 लीटर का उपयोग किया जा सकता है। एसएफए मयंक ...