बलरामपुर, फरवरी 10 -- पचपेड़वा, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में हरैया सतघरवा, तुलसीपुर और पचपेड़वा विकास खंड के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के प्रभावी तरीके सिखाना रहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कन्नौजिया ने प्रशिक्षण के दौरान मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल अवशेषों के सही उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक दवाओं के सीमित उपयोग पर जोर देते हुए जैविक एवं वैकल्पिक खेती पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी। इसके अलावा किसानों को मत्स्य पालन, पशुपालन तथा विभिन्न किसान ...