इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा, संवाददाता। कांकरपुर में किसान सभा और मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती के बारे में तथा उत्पादन बढ़ाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर कुलदीप यादव अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रताप सिंह ने की। क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के बारे में किसानों को बताया। मृदा परीक्षण,खरीफ फसलों के बारे में, अच्छी गुणवत्ता के बीज तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, तरल जैव उर्वरक, सन्तुलित उर्वरक का प्रयोग, करने की सलाह दी। खेती की नई तकनीकी के बारे में भी जानकारी दी गई। कृषि विभाग से अवनीश कुमार यादव ने मृदा परिक्षण क्यों कराये ,उससे क्या लाभ है उसकी जानकारी किसानों को दी। किसानों को खेत में ले जाकर के मृदा नमूना कैसे लिया जाता है यह भी समझाया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.