रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, संवाददाता। आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी को लेकर रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कम मैपिंग वाले मतदान केंद्रों की समीक्षा की गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी सदर असीम बाड़ा ने मतदान केंद्र संख्या 246 से 374 तक चल रहे मैपिंग कार्य की प्रगति की जांच की। समीक्षा में मतदान केंद्र संख्या 251, 279, 337, 364, 365 एवं 366 में मैपिंग कार्य की प्रगति 10 प्रतिशत से भी कम पाई गई। स्थिति का आकलन करने हेतु इन केंद्रों का क्षेत्र भ्रमण भी किया गया। इस दौरान सभी संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मैपिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.