धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कम मरीज देखे जाने के मामले में सदर अस्पताल के आठ डॉक्टरों को शोकॉज किया गया है। डॉक्टरों को शोकॉज कर 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। सिविल सर्जन ने जारी पत्र में कहा कि छह महीने के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। बीते छह महीने में कई डॉक्टरों ने प्रतिदिन कम मरीज देखे हैं, जबकि मानक 75 मरीज प्रतिदिन का है। उक्त प्रदर्शन में सुधार के लिए योजना के प्रस्ताव के साथ या प्रदर्शन में सुधार होने तक अगले आदेश तक क्यों नहीं वेतन स्थगित रखा जाए। शोकॉज से डॉक्टरों में नाराजगी है। डॉक्टरों का कहना है कि हमलोग मरीज कहां से लाएंगे। अस्पताल में जो मरीज आते हैं। उनका इलाज करते हैं। क्या हमलोग डे केयर एडमिशन व इंडोर एडमिशन कराने पर अपना फोकस करें। पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। मरीज नहीं आएग तो कहां से देखूंगा। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.