गुरुग्राम, फरवरी 1 -- गुरुग्राम पुलिस ने शराब की दुकान पर मारपीट और नकली बंदूक दिखाकर डराने के मामले में दिल्ली से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों की कार और साथ ही नकली बंदूक (पिस्टल नुमा लाइटर) को भी बरामद कर लिया है। मामला 28 जनवरी का है युवक बजघेड़ा थाना के अंतर्गत गुरुग्राम-नजफगढ़ रोड स्थित एक ठेके पर गए। इस दौरान स्टाफ से बीयर पर डिस्काउंट को लेकर कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक हो गई। मारपीट के साथ ही युवकों ने नकली बंदूक निकालकर स्टाफ को खुलेआम धमकी भी दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष (27) और अक्षत (24) के रूप में हुई है। हर्षंद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है तो वहीं अक्षत का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। दोनों पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई के निवासी हैं। घटना में शामिल तीसरा संदिग्ध फिलहाल फरार है।दोस्त की बर्थडे पार्टी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.