मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में करीब 59 फीसदी युवा कम नींद ले रहे हैं। इस कारण युवा शुगर, फैटी लीवर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वे में यह चिंताजनक स्थिति सामने आई है। बीते माह विश्व नींद दिवस पर कराए गए इस सर्वे में जिन युवाओं को शामिल किया गया, उनमें अधिकतर कॉलेज के विद्यार्थी और पेशेवर हैं। सूबे में चार हजार युवाओं के बीच किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पांच घंटे या इससे भी कम नींद लेना युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। इससे कम उम्र में टाइप-2 मधुमेह, मोटापा, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और फैटी लीवर की समस्या हो रही है। एक दिन भी पर्याप्त नींद नहीं लेने पर इसका नकारात्मक असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.