हापुड़, जुलाई 19 -- जनपद हापुड़ के बेसिक शिक्षा विभाग ने कम नामांकन वाले 50 स्कूलों की पेयरिंग कर दी है। ये स्कूल बंद नहीं किए गए हैं बल्कि इनमें बाल वाटिकाएं चलाई जाएंगी। शासन के आदेश पर जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में पेयरिंग की जा रही है। विभागीय अधिकारी सर्वे करके स्कूलों की पेयरिंग करने में जुटे हुए हैं। स्कूलों की पेयरिंग करने से पहले ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष की सहमति भी ली जा रही है। अब जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सहमति के बाद 50 स्कूलों की पेयरिंग कर दी है। पेयरिंग में कम छात्र संख्या वाले स्कूल के बच्चे ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में समायोजित किया गया है। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि शासन के आदेश पर जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.