चंदौली, मई 15 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गर्मी और लू से राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान लगातार 40 डिग्री के उपर बना हुआ है। इससे चल रही लू और गर्म हवा लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार की सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर तक लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर चिलचलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे तापमान भी बढ़ता गया। शाम को छह बजे थोड़ी राहत लोगों को मिली। दोपहर में तो गर्मी और लू के चलते सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो गया। धूप में राहगीर और यात्री दिनभर परेशान रहे। कड़ी धूप में बस, ऑटो स्टैंड पर यात्री वाहनों का इंतजार ...