रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- पंतनगर। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर की दोनों निर्धारित उड़ानें रद कर दी गईं। पहली उड़ान 6ई-73254 (दोपहर 1 बजे) और दूसरी 6ई-7156 (शाम 4:15 बजे) को मानकों से कम विजुअलिटी के चलते संचालन की अनुमति नहीं मिल सकी। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जोखिम नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजन या पूरा किराया लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.