गंगापार, जून 30 -- पचास से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को सुदूर दूसरे विद्यालयों से जोड़ने के सरकारी प्रयास का शिक्षक संघ मांडा ने प्रबल विरोध करते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की है। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलबिला, मांडा के प्रांगण में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई मांडा के संघर्ष समिति की बैठक आहूत की गई । जिसमें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पचास से कम नामांकन वाले विद्यालयों को अन्य विद्यालयों में जोड़े जाने की नीति पर विरोध प्रकट किया गया। मर्जर विद्यालय के कई प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष अन्य सक्रिय लोग इस बैठक में उपस्थित रहे। कारण यह बताया गया की दो विद्यालयों के बीच की दूरी जरूरत से ज्यादा है। प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं छह वर्ष से मात्र 11 वर्ष के हैं और अगर किसी एक विद्याल...