कौशाम्बी, मई 4 -- सिराथू ब्लॉक के कूरामुरीदन विद्युत उपकेंद्र से कैमा के मजरा तेलियन का पुरवा को लाइट मिलती है। 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लोड नहीं ले पा रहा है। लो-वोल्टेज की समस्या अब गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। कूलर व फ्रिज काम नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों का भी काम प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। तेलियन का पुरवा गांव की आबादी लगभग 250 है। यहां 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। ट्रांसफॉर्मर से 30 घरेलू कनेक्शन हैं, जबकि 16 कामर्शियल कनेक्शन हैं। इसी लाइट से कैमा बाजार को भी सप्लाई दी गई है। इतने कनेक्शन होने की वजह से ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है। लो-वोल्टेज की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों के विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। पंखा, कूलर , फ्रिज श...