हाथरस, मई 6 -- सासनी, संवाददाता। कस्बे के एक युवक ने क्षेत्र के कई लोगों को सस्ते मोबाइल दिलाने,कार दिलाने एवं बाइक व प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगाया है,फरार हो गया,जिसकी तहरीर पीड़ित लोगों ने कोतवाली में देकर न्याय की मांग की है, क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित मयंक माहेश्वरी, दीपक कुमार,मुकुल गोस्वामी, नितिन माहेश्वरी, रामेंद्र देव पचौरी,एहसान मेवाती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कस्बा के मोहल्ला छिपेटी का रहने वाला श्रेयांस वार्ष्णेय उर्फ कुकू पुत्र सुरेन्द्र वार्ष्णेय ने सभी से अलग अलग तरीके से पैसे का लेनदेन किया। किसी को सस्ते दरों पर फोन दिलाने के नाम पर तो,किसी को सस्ती कार दिलाने के लिए,तो किसी को सस्ती बाइक दिलाने के नाम पर और तो और किसी अन्य का प्लाट दिखाकर लाखों रुपए एडवांस लेकर नहीं लौटाए,जब लोगों को अपने स...