गिरडीह, जनवरी 10 -- जमुआ। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण को लेकर शुक्रवार को जमुआ प्रखंड के पेटहंडी मैदान में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास को मजबूत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मुनीया देवी, जमुआ प्रमुख मिष्टु देवी तथा धनवार प्रमुख गौतम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया, शिक्षक एवं स्वयंसेवी संस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.