बक्सर, फरवरी 6 -- नमन स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की सातवीं पुण्यतिथि मनाई कम्यूनिस्ट पार्टी के समर्पित व जुझारू कार्यकर्ता थे फोटो संख्या- 17, कैप्सन- शुक्रवार को चौसा में कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाते रालोमो के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा और अन्य। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के कनक नारायणपुर में कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रहने वाले स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की शुक्रवार को सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्व. राजेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें कम्यूनिस्ट पार...