मऊ, मई 13 -- मऊ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछडे़ वर्ग के युवक/युवतियों को "ओ" लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। संस्थाओं द्वारा 13 से 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय उपलब्ध कराई जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...