लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ। यूपी पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के लिए 930 पदों के लिए ही भर्ती निकाली गई थी। भर्ती बोर्ड ने रविवार को दिसंबर 2023 में निकाले गए विज्ञापन को सोशल मीडिया पर साझा किया। दो दिन पहले इन पदों के लिए परिणाम आने पर कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 1100 से अधिक पदों के लिए ये भर्ती होनी थी। फिर सिर्फ 930 पदों का परिणाम ही क्यों जारी किया गया। इस पर ही बोर्ड ने इन पदों से जुड़ा विज्ञापन पोस्ट कर बात साफ की। अभ्यर्थियों से अपील भी की गई है कि वे लोग ऐसी अफवाह पर ध्यान न दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.