जौनपुर, अप्रैल 4 -- जंघई। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अगहुआ मीरगंज का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले ग्राम प्रधान शारदा देवी ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पर बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नवोदय स्कूल में चयनित रिद्धी जायसवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान अच्छे अंक पाने वाले बच्चो को पुरस्कार व मेडल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि देवी प्रसाद जायसवाल व पूर्व प्रधान दान बहादुर यादव तथा एसएनसी मोहन सरोज का स्कूल प्रसाशन ने स्वागत किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शारदा देवी व संचालन आशुतोष सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक माता दीन, चन्द्रदेव यादव, आशुतोष सिंह राम आसरे, इरसाद, विजय यादव, अजय यादव, ममता, सरिता मौर्य, रंजना जायसवाल, किरन यादव, डा. जितेंद...