फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कायमगंज, संवाददाता। जनपद मैनपुरी से गंगाजल लेने जा रहे युवकों की बाइक सामने से आ रही ऑटो से टकरा गई। िजससे बाइक सवार दो युवकों सहित ऑटो में बैठे चालक व उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोग बच गए। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से चारो की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। जनपद मैनपुरी के बिछुआ थाना क्षेत्र के गांव तेजपुरा निवासी 23 वर्षीय विवेक अपने चचेरे भाई विक्रम और परिवार के बाबा मोरपाल के साथ बाइक से कम्पिल के अटैना घाट पर गंगाजल लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कम्पिल कस्बे के अटैना मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार विवेक और विक्रम...