मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- सहारनपुर कमिश्नर डा. रूपेश कुमार आगामी 13 फरवरी को कलेक्ट्रेट से लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। ऐसे जहां कलेक्ट्रेट में रंगाई-पुताई का काम जोरों पर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका में भी खराब पड़े कार्यालयों की मरम्मत, सफाई, रंगाई-पुताई के अलावा पालिका कर्मचारी अपने-अपने पटल के अभिलेख दुरुस्त करने में जुट गए हैं। नगर पालिका में कई तरह की खामियां बरती जा रही है। जहां एक तरफ टेंडर प्रक्रिया में कमियां सामने आई है वहीं दूसरी तरफ ठेकेदारों के अनुभव प्रमाण में भी शिकायतें आई है। ऐसे तमाम मामले को लेकर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों में वार्षिक निरीक्षण को लेकर अभी से हड़कंप सा मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.