लखनऊ, अप्रैल 20 -- कमिश्नरेट की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पांच जोन, 16 सर्किल और 54 थानों के पुनर्गठन पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मंजूरी दे दी है जिसके बाद कई थानों के सर्किल और जोन में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इसके पूर्व चार नवंबर 2022 को नगर एवं लखनऊ ग्रामीण का विलय होने पर पुनर्गठन किया गया था। उस समय पांच जोन, 16 सर्किल में कुल 52 थाने थे। उसके बाद महिंगवा और साइबर क्राइम थाने की कमिश्नरेट में बढ़ोत्तरी के बाद 54 थाने हो गए थे। इनके पर्वेक्षण के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है। पुर्नगठन के बाद कमिश्नरेट का नया रूप पश्चिमी जोन : पुर्नगठन के बाद पश्चिमी जोन में बड़े बदलाव हुए हैं। पश्चिम जोन में चौक, बाजारखाला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.