मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्याचल मंडल के कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वर्ष-2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। इसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,उप सचिव,ऑडिटर एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए एक-एक अधिवक्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिवक्ता राजीव कुमार यादव को अध्यक्ष,जयेश पटेल को उपाध्य,नरेंद्र माली को कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार द्विवेदी को उप सचिव,लव शुक्ला को ऑडिटर,रोहित पांडेय को पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन के बाद नव निर्वाचित अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...