कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, संवाददाता। तहसील के मौली गांव निवासी यशवंत सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में उन्होंने अपने भाइयों से खेत के सरकारी बंटवारे को लेकर तहसील में वाद दाखिल किया था। अदालत में सुनवाई के बाद फैसला उनके पक्ष में आया। जिसके बाद बड़े भाई बड़ेलाल मामला कमिश्नरी में ले जाकर चुनौती दे दी। कमिश्नरी से 30 अगस्त 2015 को दखल दिहानी भेजी गई। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक उनकी पत्रावली नहीं दे रहे हैं, जबकि दो अन्य भाइयों की पत्रावली दर्ज कर ली गई। यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले दस साल से वह तहसील में राजस्व निरीक्षक का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। लेकिन पत्रावली नहीं मिल रही। इससे उनका बंटवारा नहीं हो पा रहा है। पीड़ित किसान ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.