जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के सदस्य रमाकांत करुवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अध्यक्ष डी चक्रवर्ती ने करुवा को नोटिस जारी कर 72 घंटे के भीतर अध्यक्ष या महामंत्री को इसका लिखित जवाब सौंपने का निर्देश दिया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। करुवा पर आरोप है कि उन्होंने 5 अगस्त 2023 को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रबंधन के खिलाफ कैंटीन एवं पैंट्री सेवाओं के सामूहिक बहिष्कार को खत्म करने के निर्णय का विरोध किया था। साथ ही आरोप लगाया कि यूनियन कार्यकारिणी समिति का सदस्य होते हुए भी उन्होंने न केवल कैंटीन बहिष्कार को जारी रखा, बल्कि साथी सदस्यों को भी यूनियन के निर्णय का विरोध करने के लिए भड़काया। यही नहीं, उन्होंने यूनियन के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप पर 9 जून 2024 को यूनियन पदाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.