शामली, दिसम्बर 7 -- चौसाना-बिडौली मार्ग पर रविवार रात्रि करीब नौ बजे कमालपुर बिजलीघर बाईपास के पास के बाइक तो ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे चौसाना से नगला चौक हरियाणा स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे तीन युवकों की बाइक को बिडौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे नरेश (33) पुत्र दिलेर निवासी चौसाना टक्कर के बाद ट्रक के पिछले टायरों में फंस गया और करीब पचास मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नरेश लगभग 30 मिनट तक ट्रक के नीचे फंसा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत जेसीबी मंगवाई और काफी देर की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल पाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाइक पर उसके साथ बैठे सुरेश व रवि निवासी चौसाना टक्कर लगने के बाद सड़क के दूसरी ओर गिर गए, जिससे वह बाल-बाल बच...