रांची, सितम्बर 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। 19 झारखंड बटालियन एनसीसी रांची के कमान अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने मंगलवार को 2/19 झारखंड बटालियन एनसीसी, डीएसपीएमयू का निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएसपीएमयू के एनसीसी कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कमान अधिकारी को कंपनी ऑफिस का निरीक्षण कराया गया। ऑफिस की जानकारी सीक्यूएमएस कैडेट प्रियंका मुंडा ने दी। इसके बाद 2024-25 में कराए गए प्रशिक्षण और सामाजिक कार्यों के बारे में एएनओ कैप्टन डॉ जीसी बास्के ने दी। उन्होंने सभी कैडेटों को सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा व करियर काउंसलिंग पर भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.