पटना, जनवरी 28 -- एक बिहार नेवल यूनिट के समादेशी पदाधिकारी कमांडर सन्नी गुप्ता ने बुधवार को पटना कॉलेजिएट स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नेवी विंग की 'ए' प्रमाणपत्र परीक्षा केंद्र का औपचारिक निरीक्षण किया। कमांडर गुप्ता ने परीक्षा कक्षों की स्वच्छता, बैठक व्यवस्था, प्रकाश और वेंटिलेशन तथा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता सहित सभी तैयारियों को देखा। उन्होंने परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और अनुशासनपूर्ण ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए तथा कैडेट्स को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या पिंकी कुमारी, एसो. एनसीसी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. जयनारायण दुबे, अविनाश कुमार बच्चा जी, एक बिहार नेवल यूनिट के परमानेंट इंस्ट्रक्टर अमल यादव, राजू रंजन सहित अनेक शिक्षककर्मी उपस्थित थे। ग...