चंडीगढ़, फरवरी 10 -- पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहीं कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में बठिंडा कोर्ट ने सिख कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह मेहरों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। बार-बार समन जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। भगोड़ा घोषित किए जाने से इंटरपोल के जरिए रेड कार्नर नोटिस जारी करवाने में पुलिस को मदद मिल सकेगी। बठिंडा कैंट थाने के एसएचओ दलजीत ढिल्लों ने बताया कि उन्हें अदालत का आदेश प्राप्त हो गया है। अमृतपाल सिंह मेहरों के यूएई में छिपे होने की जानकारी है। पंजाब सरकार केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है, ताकि इंटरपोल की मदद से उसे भारत प्रत्यर्पित करवाया जा सके। इंटरपोल को सभी जरूरी विवरण भेजे जा चुके हैं और आधिकारिक जवाब का इंतजार है। मेहरों इस हत्याकांड का मा...