बलिया, अगस्त 30 -- गड़वार। राष्ट्रीय नाई महासभा के बैनर तले शनिवार को ब्लाक स्तरीय कमेटी का चुनाव जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नन्दवंशी की देख-रेख में हुआ। इसमें सर्व सम्मति से कमलेश ठाकुर को अध्यक्ष, राजेश ठाकुर उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र ठाकुर महामंत्री, योगेन्द्र ठाकुर कोषाध्यक्ष, संजय ठाकुर संगठन मंत्री, जगनारायन ठाकुर सूचना मंत्री, सुनील ठाकुर उपमंत्री, प्रदीप ठाकुर उप सूचना मंत्री, रवि ठाकुर उप संगठन मंत्री तथा अक्षय लाल ठाकुर को संरक्षक चुना गया। चयनित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध नन्दवंशी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर रविन्द्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, गौतम ठाकुर, हरिशंकर ठाकुर, पिंटू ठाकुर, राजेश ठाकुर आदि थे। संचालन राजेश प्रसाद शर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.