मधुबनी, जनवरी 5 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। स्थानीय समस्याओं को प्रमुख्ता से उठाने की हिन्दुस्तान की मुहिम .बोले मधुबनी' एक बार फिर रंग लाई है। बीते 27 दिसम्बर 2025 के अंक में 'शहर की गंदगी से बीमार हो रही सरहदी बस्तियां, दूषित हो रही कमला बलान नदी' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। इस खबर का नगर परिषद प्रशासन पर व्यापक असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी के पूर्वी तटबंध पर जमा कूड़े के विशाल ढेर को पूरी तरह साफ करा दिया है। नगर परिषद प्रशासन ने संसाधनों को काम पर लगाया। कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, तटबंध के पास जमा कचरों को ट्रकों में लोड कर मुजफ्फरपुर स्थित कचरा प्रोसेसिंग सेंटर भेज दिया गया है। वर्षों से डंपिंग जोन बने इस स्थल की न केवल सफाई की गई है, बल्कि उसे सम...