नई दिल्ली, फरवरी 1 -- संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान न्यास (दिल्ली प्रांत) और संस्कृत विभाग, कमला नेहरू महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय संस्कृत विदुषी सम्मेलन -2026 का आयोजन कमला नेहरू महाविद्यालय, दिल्ली के सभागार में किया गया। इस सम्मेलन का विषय "राष्ट्रीय संचेतना एवं युग-युगीन नारी" था। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न युगों में नारी की भूमिका को राष्ट्रीय संचेतना के परिप्रेक्ष्य में समझना, उसका विश्लेषण करना तथा नारी के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय योगदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विकास और विरासत दोनों चाहिए, भले हम कितना भी वि...