लखनऊ, जनवरी 4 -- कृष्णानगर के कनौसी गांव में रविवार सुबह 65 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा ने बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घर के सटे हाते में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला। वह कई साल से किडनी की बीमारी से परेशान थे। मफलर से कमर में बंदूक बांधकर ट्रिगर दबाया और खुद को गोली मार ली। मदनमोहन पत्नी, दो बेटों और बेटी के साथ कनौसी गांव में रहते थे। रविवार सुबह घर से सटे हुए हाते से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बेटा अमित और परिवारीजन आनन फानन पहुंचे। वहां देखा पिता मदन खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। कमर में उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक बंधी है। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मदन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.