रांची, मार्च 11 -- झारखंड के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग की जा रही जमीनों पर वाणिज्यिक कर(Commercial Tax) लगाने पर विचार कर रही है। बिरुआ ने आगे कहा कि सरकार जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूल के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को एक विषय के रूप में शामिल करने की योजना बना रही है। दीपक बिरुआ के पास ट्रांसपोर्ट विभाग भी है। सदन में अपने विभागों के अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बोलते हुए,बिरुआ ने कहा कि कई जमीनों का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा रहा है और सरकार निकट भविष्य में ऐसी संपत्तियों पर वाणिज्यिक कर लगाने पर विचार कर रही है। स्थिति का मूल्यांकन करने और तदनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक समिति को नियुक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.