हापुड़, सितम्बर 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में शुक्रवार की सुबह कमरों की दीवार गिरने से हादसा हो गया। पटिया की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। छत का मलबा गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घर का सामान बाहर निकाया गया। जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर फगौता में 30 वर्षीय मुकेश अपनी 28 वर्षीय पत्नी रुबी, 16 वर्षीय पुत्र अंश, 14 वर्षीय पुत्री रिया, 12 वर्षीय पुत्र चमन, 26 वर्षीय भाई पंकज और उसकी 24 वर्षीय पत्नी लता के साथ रहता है। शुक्रवार की सुबह रुबी अपने बच्चों के साथ घर के बाहर मौजूद थी। वहीं मुकेश जंगल में गया हुआ था। वहीं घर में पंकज मौजूद था। पंकज के बाहर निकलने पर कमरे की पटिया उस पर गिर गई। जिससे वो घायल हो गया। कुछ देर बाद ही दोनों कमरों की छत गिर गई। ग्राम प्रधान अतुल गहलौत ने बताया कि आवाज इतनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.