पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पूरनपुर। पति के मेहमानी में चले जाने पर जेठ ने कमरे में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चों के जागने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह संयुक्त परिवार में रहती है। अविवाहित जेठ महिला पर गलत नजर रखता है। आए दिन वह उसे को देखकर अश्लील हरकतें करता है। 9 दिसंबर को उसका पति मेहमानी में गया था। वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। आरोप है रात में जेठ उसके कमरे में गलत नीयत से घुस आया। उसने सोते हुए उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने पर बच्चे जाग गए। इस पर जेठ भाग गया। शिकायत करने पर उस...