अमरोहा, जनवरी 21 -- रहरा, संवाददाता। युवक का शव अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों का मानना है कि बेटे ने सुसाइड किया है लेकिन इसकी कोई ठोस वजह नहीं समझ पा रहे। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव पौरारा सैनी वाली मढैया निवासी स्वर्गीय शंभू सिंह का 18 वर्षीय बेटा गौरव सोमवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह उसकी मां मुन्नी देवी परिजनों के संग खेत पर काम करने चली गई। दोपहर में वह लौटी तो गौरव का कमरा भीतर से बंद था। मां मुन्नी देवी ने आसपास के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तुड़वाया। भीतर का मंजर देखकर सबकी चीख निकल गई। गौरव का शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका हुआ था। खबर लगते ही गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.