बदायूं, जून 4 -- युवक अपने ही कमरे में मृत अवस्था में शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की बीमारी से मौत होना पाया गया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला थाना व गांव हजरतपुर का है। यहां गांव के रहने वाले सत्येंद्र 40 वर्ष पुत्र सूरजपाल अपने कमरे में सो रहे थे। जब दोपहर तक वह बाहर नहीं निकले, तब परिवार के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने हजरतपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सत्येंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.