एटा, अप्रैल 28 -- एटा। कमरे में महिला का नग्नावस्था में शव पड़ा मिला। रविवार सुबह बारात से लौटे बेटे ने शव कमरे में पड़ा देखा। शव पड़ा देख चीख की निकल गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घरवालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका की जताई है। महिला के नाक से खून आ रहा था। निधौलीकलां पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार शरीर पर कोई निशान नहीं है। मामले में तहरीर भी नहीं दी गई है। थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी महिला के घर में शादी थी। परिवार के ही देवर के बेटे की शादी थी जिनकी बारात शनिवार को थाना बागवाला के गांव सोंसा गई थी। महिला के पति, दो बेटे बारात में गए थे। महिला घर पर अकेली थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे छोटा बेटा बारात से लौटा और कमरे में पहुंचे। महिला का शव कमरे में प...