पीलीभीत, मार्च 14 -- जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग की ओर से पात्र दिव्यांगों को जरूरत के अनुरूप नि:शुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसका दिव्यांगजन उपयोग करते हैं। जनपद मुख्यालय के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के कमरे में दिव्यांगजनों में वितरण को आए ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और बैसाखी रखे हुए हैं। इन दिव्यांग उपकरणों को वितरित कराने के लिए विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए समय मांग रहे हैं, लेकिन जन प्रतिनिधियों का समय नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से दिव्यांग उपकरण का वितरण नहीं हो पा रहा है। जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी आत्मदेव शर्मा ने बताया कि दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह की तारीख लेने के लिए पत्रावली चल रही है। अभी वितरण की तारीख नहीं मिल पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.