गाजीपुर, नवम्बर 2 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में शनिवार की रात विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में मातमी सन्नटा फैल गया है। गंगौली गांव निवासी 20 वर्षीय प्रियंका यादव पत्नी प्रमोद यादव का शव शनिवार की रात पंखे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। जानकारी होते ही परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पति प्रमोद यादव ने बताया कि शनिवार को उसकी चचेरी बहन घर आई थी। दोनों बहनें अलग-अलग कमरे में सोई थीं। वह बाहर सोया था। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता कृपाल यादव निवासी रौरा चंवर थाना रसड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.