पूर्णिया, जनवरी 12 -- बिहार में पूर्णिया की रहने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना डगरुआ थाना क्षेत्र में बैरियर के समीप थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बने एक कमरे में शनिवार की रात हुई। युवती के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती के साथ कमरे में मौके पर मिले डगरुआ के उपमुखिया के पति जुनैद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम पूर्णिया शहर के एक चौराहे के समीप वह अपने घर जा रही थी। इसी बीच एक कार उसके समीप आकर रुकी और कार से निकले कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़कर वाहन में बैठा लिया। उसे मारा-पीटा और डगरुआ बैरियर के समीप बने एक कमरे में ले गए। यहां पहले जबरन उससे डांस करवाया। फ...