बदायूं, अक्टूबर 9 -- इस्लामनगर। कस्बे के एक मोहल्ले में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की ओर से न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना दो जून 2025 की रात करीब आठ बजे की है, जब महिला अपने बच्चों को खाना खिला कर घर में थी। तभी उसका रिश्तेदार जबरन कमरे में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर महिला के बच्चे मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना इस्लामनगर और एसएसपी को प्रार्थना दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। अब न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की...